आवास नगर दुर्गा माता मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

  




देवास। स्थानीय आवास नगर में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन आवास नगर महिला मंडल एवं बड़ी माता मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। भागवताचार्य पं. सूरज शास्त्री के मुखारविंद से कथा की जा रही है। पं. मयंक द्विवेदी ने बताया, कि आवास नगर में 6 जनवरी तक भागवत कथा होगी। प्रथम दिवस ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, संयोजक सुरेश शर्मा पत्रकार, ब्रह्म बंधु के अध्यक्ष घनश्याम पंडित, अश्विनजी पंडित भागवत आचार्य, चंद्रपाल शर्मा, पंकज प्रधान आदि के हाथों महाआरती हुई। 



              श्री द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। 3 जनवरी को कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा। 4 जनवरी को कृष्ण लीला, 5 जनवरी को रुक्मिणि विवाह, 6 जनवरी को सुदामा चरित्र के साथ पूर्णाहुति होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शादियों में भी होती है उपहारों की सीमा, ध्यान न रखेंगे तो पड़ सकता है इनकम टैक्स का छापा ....! बचने के लिये सीए विपिन पाटीदार के टिप्स होंगे लाभदायक ....

सामूहिक विवाह समारोह पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,

श्री मालवा कुल्मी पाटीदार श्रीराम मंदिर स्थापना का स्वर्ण जयती महोत्सव ! 2 किमी लंबी कलश यात्रा में हजारों समाजजनों की सहभागिता