श्रीमद्भागवत गीता के प्रचार प्रसार हेतु जनजागरण शोभायात्रा निकालकर मनाया गीता जयंती महोत्सव

 



देवास। प्रेमनगर पार्ट-2 में श्रीमद्भागवत गीता स्वाध्याय समिति द्वारा गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम प्रेमनगर पार्ट-2 में श्रीमद्भागवत गीता के प्रचार प्रसार हेतु जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे स्वाध्यायी बंधुओ के साथ-साथ मातृशक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित थी। उसके पश्चात अतिथियों ने श्रीकृष्ण भगवान एवं श्री गीताजी का पूजन किया और श्री गीता जी के 15वें अध्याय का सामूहिक रूप से पाठ किया। कार्यक्रम श्री रामपदारथ मिश्रा, जिला सामाजिक समरसता मंच की अध्यक्षता, सर्व ब्राह्मण समाज के संजय शुक्ला के विशेष आतिथ्य एवं श्री कृष्णकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कृष्णकांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में गीता जी को अध्ययन और महत्व पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन अरविंद भट्ट ने किया। गीता स्वाध्याय समिति के संयोजक पं. राजेन्द्र कराहे ने बताया कि गीता स्वाध्याय समिति के सदस्य पिछले पांच वर्षों से देवास नगर में प्रति गुरुवार को गीता स्वाध्याय पाठ कर रहे हैं और अभी तक लगभग 350 परिवारों में गीता पाठ कर चुके हैं। आज के आयोजन में सुंदरसिंह चिलानी, राजेश पाठक, सुनील पथरोड, पंकज धनेचा, सतीश पटेल, प्रेमप्रकाश पांडे, विनोद यादव, उमेश पवार की विशेष सहभागिता रही।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शादियों में भी होती है उपहारों की सीमा, ध्यान न रखेंगे तो पड़ सकता है इनकम टैक्स का छापा ....! बचने के लिये सीए विपिन पाटीदार के टिप्स होंगे लाभदायक ....

सामूहिक विवाह समारोह पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,

श्री मालवा कुल्मी पाटीदार श्रीराम मंदिर स्थापना का स्वर्ण जयती महोत्सव ! 2 किमी लंबी कलश यात्रा में हजारों समाजजनों की सहभागिता