खेल मैदान में आने वाला खिलाड़ी देश का सच्चा नागरिक बनता है - विश्वास सारंग
देवास। दिनांक 20 से 24 दिसम्बर 2024 तक होने वाली 68 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर में हुई। प्रतियोगिता के संयोजक विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता जिला कलेक्टर एवं आयोजन समिति के पदेन अध्यक्ष ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में की जा रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, ने खिलाडि़यों से खेल भावना से प्रदर्शन करने को कहा खेल ,खिलाड़ी और खेल मैदान से हम सभ्य समाज की स्थापना करते हैं। उन्होंने विवेकानंद जी का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छा खिलाड़ी हीअच्छा नागरिक बनता है उसी से देश महान बनता है। खेल मैदान में आने वाला खिलाड़ी देश का सच्चा नागरिक बनता है।
खेल समाज के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है,। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी थे। अतिथियों का स्वागत सी ई ओ जिला पंचायत,जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय, जिला खेल अधिकारी अभिमन्यु यादव एवं विश्व मित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते, हेमेन्द्र निगम, मनीष जायसवाल, गौरव कदम, विपुल चौहान,महेश सोनी, आदि ने किया। स्वागत भाषण हिमांशु प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने दिया। खिलाडि़यों को खेल भावना की शपथ अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टटेनिस खिलाड़ी वैष्णवी रघुवंशी ने दिलाई। शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पायोनियर पब्लिक स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय एवं चिमणाबाई उ मा वि द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। तथा रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम का संचालन का संचालन अंतरराष्ट्रीय कमेंट्रेटर प्रशान्त सिंह सेंगर ने किया। आभार विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने माना।
68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताये पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर संपन्न होगी। इसके पूर्व विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाडि़यों का मार्च पास्ट सयाजी द्वारसे प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जवाहर चौक पर समापन हुआ। मार्च पास्ट को हरी झंडी आयोजन समिति के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने देकर रवाना किया। खिलाडि़यों का आत्मीय स्वागत जगह-जगह विभिन्न सामाजिक एवं खेल संगठन ने किया। इस अवसर पर नरिन्दरपाल सिंह पंजाब, हँसमुख वेगड़ा, धर्मबीर बिहार सहित अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी उपस्थित थे।